1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. परिवार बढ़ाना चाहते हैं जॉय, सोफिया

परिवार बढ़ाना चाहते हैं जॉय, सोफिया

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2015 09:59 am IST,  Updated : May 21, 2015 09:59 am IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वरगारा और उनके मंगेतर जॉय मैंगनीलो जल्द ही परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, सोफिया ने 'रेडबुक' पत्रिका को बताया, "जॉय मुझसे उम्र

परिवार बढ़ाना चाहते...- India TV Hindi
परिवार बढ़ाना चाहते हैं जॉय, सोफिया

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वरगारा और उनके मंगेतर जॉय मैंगनीलो जल्द ही परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, सोफिया ने 'रेडबुक' पत्रिका को बताया, "जॉय मुझसे उम्र में छोटे हैं। वह 38 साल के हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। मैं ना कैसे कह सकती हूं। मैंने उनसे कहा कि अगर हमें यह करना है तो हमें यह अभी करना चाहिए, क्योंकि मैं 50 साल की उम्र में मां नहीं बनना चाहती।"

सोफिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह गर्भवती होंगी या सरोगेट का प्रयोग करेंगी, जैसा कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी निक लोएब के साथ किया था।

सोफिया जॉय से मिलने के बाद काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, "आखिरकार मुझे लग रहा है कि संबंधों पर अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। जब से हम मिले हैं, यह बहुत सरल हो गया है। हम नौ महीनों से साथ हैं। हमारे बीच कोई बड़ा झगड़ा या ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन