1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. साउथ स्टार धनुष का हॉलीवुड आगाज, इन स्टार्स के साथ 'द ग्रे मैन' फिल्म में आएंगे नज़र

साउथ स्टार धनुष का हॉलीवुड आगाज, इन स्टार्स के साथ 'द ग्रे मैन' फिल्म में आएंगे नज़र

 Published : Dec 18, 2020 11:49 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 12:45 pm IST

‘नेटफ्लिक्स’ की यह फिल्म मार्क ग्रीनी के 2009 में आए उपन्यास ‘द ग्रे मैन’ पर आधारित होगी।

South star Dhanush hollywood debut - India TV Hindi
साउथ स्टार धनुष का हॉलीवुड आगाज, इन स्टार्स के साथ 'द ग्रे मैन' फिल्म में आएंगे नज़र  Image Source : INSTAGRAM: INSTAGRAM: _DHANUSH__OFFICIAL

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष अपने हॉलीवुड करियर का आगाज करने को तैयार हैं। वह जल्द ही एंथोनी और जो रूसो की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे। ‘द ग्रे मैन’ में रेयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस जैसे दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता भी नजर आएंगे।

‘नेटफ्लिक्स’ की यह फिल्म मार्क ग्रीनी के 2009 में आए उपन्यास ‘द ग्रे मैन’ पर आधारित होगी। धनुष के इस फिल्म का हिस्सा बनने की ‘नेटफ्लिक्स’ ने ट्विटर पर जानकारी दी। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी जानकारी अभी नहीं दी गई है। 

धनुष के गाने 'रॉवडी बेबी' को मिले 1 अरब व्यूज, पहले साउथ गाने ने हासिल किया ये रिकॉर्ड

वाई दिस कोलावरी डी गाने से धमाल मचाने वाले धनुष ‘अडूकलम’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो धनुष ने 'रांझणा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके अपोजिट सोनम कपूर नज़र आई थीं। 

धनुष अब अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ 'अतरंगी रे' फिल्म में दिखाई देंगे। आनंद एल.राय की फिल्म की शूटिंग मदुरई, दिल्ली और मुंबई में होगी। वहीं सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले ही वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर दिया था। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित 'अतरंगी रे' के 2021 में आने की उम्मीद है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन