Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सिलवेस्टर स्टैलोन ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिना डाई किए बालों की वीडियो

सिलवेस्टर स्टैलोन ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिना डाई किए बालों की वीडियो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 30, 2020 01:00 pm IST, Updated : Jan 30, 2020 01:00 pm IST

एक्टर सिलवेस्टर स्टैलोन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके सारे बाल ग्रे नजर आ रहे हैं।

sylevestor stallone- India TV Hindi
सिलवेस्टर स्टैलोन

हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन ने ब्लैक डाई को छोड़कर अपने नेचुरल ग्रे बाल दिखाए हैं। सिलवेस्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपना नया लुक दिखा रहे हैं। वीडियो में सिलवेस्टर कार की बैक सीट पर बैठकर मुक्का दिखा रहे हैं और कह रहे हैं मुक्का मारते रहो मेरे दोस्त।

यह वीडियो शेयर करते हुए सिल्वेस्टर ने एक मोटिवेशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- कभी-कभी मैं उठता हूं तो लगता है कि कुछ नहीं करूं। बस आराम करूं। यह सच है। अगर कोई अलग कहता है, वे झूठ बोल रहे हैं - यह मानव स्वभाव है। फिर आप रोल करते हैं, अपने आप पर थोड़ा पागल होते हैं, और महसूस करते हैं कि आपको गोल बैंक कुछ जमान करना है। तो, मैं अपने पसंदीदा वाक्यांश पर वापस जाऊंगा और करूँगा !!

सिलवेस्टर का लुक फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। एक ने कमेंट किया- प्रसिद्धि और शक्ति के साथ लंबे समय तक जीना आसान नहीं है। सिल्वर बालों के साथ आप पर गर्व है।

बीते कुछ समय से सिलवेस्टर सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। मगर अब उन्होंने अपने काले डाई करे हुए बालों को जाने दिया है

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement