1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क में हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए टेलर स्विफ्ट, एल्विन

न्यूयॉर्क में हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए टेलर स्विफ्ट, एल्विन

 Published : Jan 01, 2019 09:14 am IST,  Updated : Jan 01, 2019 09:14 am IST

अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट और अभिनेता जो एल्विन हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, यह जोड़ा रविवार को मैनहट्टन के वेस्ट विलेज में चहलकदमी करता नजर आया। 

Taylor Swift -Joe Alwyn- India TV Hindi
Taylor Swift -Joe Alwyn

नई दिल्ली: अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट और अभिनेता जो एल्विन हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, यह जोड़ा रविवार को मैनहट्टन के वेस्ट विलेज में चहलकदमी करता नजर आया। एल्विन ने काले रंग की बिनी, जींस, ग्रे रंग के स्नीकर्स और काले रंग के कॉलर वाला नीले रंग का जैकेट पहन रखा था। 

'डेलीकेट' की गायिका ने नारंगी रंग के कोट के साथ काली टोपी, लाल रंग का स्कार्फ, बैंगनी रंग की जींस और काले रंग के बूट्स पहने हुए थे। एल्विन और स्विफ्ट सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते कम ही नजर आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन