1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'मिशन इंपासिबल 5' की शूटिंग में वयस्त टॉम क्रूज सालभर से बेटी से नहीं मिले

'मिशन इंपासिबल 5' की शूटिंग में वयस्त टॉम क्रूज सालभर से बेटी से नहीं मिले

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 04:32 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 04:36 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने अपनी बेटी सूरी को लगभग एक साल से नहीं देखा है। वह अपनी फिल्म 'मिशन: इंपासिबल रोग नेशन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूरी, क्रूज और उनकी पूर्व

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने अपनी बेटी सूरी को लगभग एक साल से नहीं देखा है। वह अपनी फिल्म 'मिशन: इंपासिबल रोग नेशन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूरी, क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स की बेटी है।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, केटी के एक करीबी सूत्र ने बताया, "क्रूज, सूरी से नहीं मिले, क्योंकि वह लंदन में अपनी फिल्म 'मिशन: इंपॉसिबल रोग नेशन' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि क्रूज ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद उनके पास दो सप्ताह थे, लेकिन वह सूरी को देखने नहीं आए। केटी यह जानकार बहुत नाराज हैं कि उनके पूर्व पति महीनों से सूरी से दूर हैं।"

क्रूज के प्रतिनिधि ने पहले उन अफवाहों को खारिज किया था, जिनमें कहा गया था कि वह केटी से फोटोग्राफरों से बच कर मिलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन