1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना से ठीक हो चुके टॉम हैंक्स ने मेडिकल रिसर्च के लिए फिर दान किया प्लाज्मा

कोरोना से ठीक हो चुके टॉम हैंक्स ने मेडिकल रिसर्च के लिए फिर दान किया प्लाज्मा

 Published : May 28, 2020 05:28 pm IST,  Updated : May 28, 2020 05:28 pm IST

टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से ठीक हुए थे।

टॉम हैंक्स- India TV Hindi
टॉम हैंक्स Image Source : INSTAGRAM/@TOMHANKS

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने एक बार फिर कोरोनोवायरस उपचार के लिए टीका बनाने और रिसर्च में मदद के लिए अपना प्लाज्मा दान किया है और वह 'प्लाज्मेटिक' महसूस कर रहे हैं। अपने पिछले दान के एक महीने बाद, अभिनेता ने प्लाज्मा दान करने के बाद के क्षणों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। हैंक्स इस साल की शुरुआत में कोरोनावायरस से ठीक हुए थे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्लाज्मा के दो बैग के एक शॉट के साथ प्रक्रिया को दिखाने वाली दो अन्य तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसमें खून निकालने और प्रक्रिया की एक और डिटेल तस्वीर शामिल है। 63 वर्षीय हैंक्स ने तस्वीरों के साथ लिखा, "प्लाज्मेटिक ऑन 3! 1,2,3 प्लाजमेटिक!"

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद टॉम हैंक्स की पत्नी रीटा मना रही हैं जश्न

मार्च की शुरुआत में, हैंक्स और उनकी अभिनेत्री-गायिका पत्नी रीटा विल्सन जब ऑस्ट्रेलिया में थे, तब कोरोना पॉजिटिव निकले थे। वे ठीक होने के बाद मार्च के अंत में लॉस एंजेलिस लौटे।

कोरोना वायरस ने ली ग्रैमी अवार्ड विनर एडम स्लेजिंगर की जान, टॉम हैंक्स ने जताया शोक

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन