
8. Titanic: 1997 में आई फिल्म 'टाइटैनिक' एक जिसमे रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पत्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। दिल के जज्बात दौलत नहीं देखते, प्यार हो तो सारी दुनिया को एक साथी के लिए छोड़ा जा सकता है क्योंकि वहीं आपका सारा जहां हो जाता है, और जब सारी दुनिया से लड़कर आप अपने प्यार के साथ हो और नियति में किसी एक का जीना लिखा हो तो अपने प्यार के खूबसूरत दिनों को याद करते हुए पूरी जिंदगी बिताई जा सकती है। ऐसे ही सच्चे प्यार की शानदार दास्तान का नाम है 'टाइटैनिक', शायद आपने इस फिल्म को देखा हो,लेकिन यह एक ऐसी फिल्म है जिसे बार बार देखा जा सकता है और उस वक्त तो पूछना ही क्या जब आप किसी के प्यार में हो और इस फिल्म को अपने प्रेम के साथ देखें। दिल की बात है जादू तो होगा ही,रोमांस जिसे कहते है बस इतनी सी कहानी है।