1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Guardians Of The Galaxy Vol 3: रिलीज हुआ 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का धांसू ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Guardians Of The Galaxy Vol 3: रिलीज हुआ 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का धांसू ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

 Published : Dec 03, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 05:26 pm IST

Guardians Of The Galaxy Vol 3: मार्वल स्टूडियोज यूनिवर्स की फिल्मों का लोगों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ट्रेलर ब्राजील के साओ पाउलो में कॉमिक कॉन एक्पीरियंस में लॉन्च हुआ है।

Guardians Of The Galaxy Vol 3- India TV Hindi
Guardians Of The Galaxy Vol 3 Image Source : GUARDIANSOFTHEGALAXY

Guardians Of The Galaxy Vol 3:  मार्वल स्टूडियोज यूनिवर्स की फिल्मों का लोगों का बेसब्री से इंतजार रहता है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी एक और सुपरहीरो फिल्म लाने की तैयारी में लगा हुआ है। 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का तीसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ब्राजील के साओ पाउलो में कॉमिक कॉन एक्पीरियंस 2022 में मार्वल स्टूडियोज ने 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर लॉन्च किया है। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने इस फिल्म के ट्रेलर के साथ लोगों को खुश करने के लिए जोई सलदाना को भी लोगों से मिलवाया है। जोई सलदाना फ्रेंचाइजी में गमोरा की भूमिका निभा रही हैं। अब लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

मार्वल स्टूडियोज 'Guardians Of The Galaxy Vol 3' में मिसफिट्स का बैंड इस बार कुछ अलग दिखाई देगा। पीटर क्विल अभी भी गमोरा के नुकसान से जूझ रहे हैं। उन्हें ब्रह्मांड की रक्षा करने के साथ-साथ अपनी भी रक्षा करनी है। उनके टीम को ब्रह्मांड के चारों ओर एक रैली करनी होगी। यह एक मिशन है अगर, यह मिशन असफल हुआ तो यह गार्जियंस के अंत की वजह बन सकता है।

मार्वल स्टूडियोज इंडिया की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' को 5 मई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। जारी किए गए ट्रेलर में एक बार फिर गैलेक्सी के रक्षक बनकर पीटर क्विल की पूरी टीम लौटी है, जो सबको बचाने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी टीम में गमोरा की कमी खल रही है और उन्हें पीटर भी काफी मिस कर रहे हैं। 

इसमें क्रिस प्रैट, जोई सलदाना, डेव बतिस्ता, करेन गिलन, पोम क्लेमेंटिएफ़, विन डीजल, ब्रैडली कूपर, सीन गुन, चुक्वुडी इवुजी, विल पॉल्टर और मारिया बाकालोवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। केविन फीगे इस फिल्म के निर्माता हैं। 

ये भी पढ़ें-

Karan Johar की बायोपिक में काम करेगा ये एक्टर! फिल्ममेकर ने किया खुलासा

Jennifer Winget: एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज पर हो जाएंगे फिदा

Bharti Singh ने बेटे के साथ फनी अंदाज में पति को किया एनिवर्सरी विश, Video देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन