1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रिलीज होते ही छा गया Hello Charlie का गाना 'वन टू वन टू', वीडियो को अबतक मिले 50 लाख व्यूज

रिलीज होते ही छा गया Hello Charlie का गाना 'वन टू वन टू', वीडियो को अबतक मिले 50 लाख व्यूज

 Published : Mar 27, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 04:39 pm IST

एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'हैलो चार्ली' से नया गाना 'वन टू वन टू' रिलीज हो गया है। ये मजेदार वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

hello charlie song - India TV Hindi
वन टू वन टू गाना  Image Source : INSTAGRAM/#HELLOCHARLIE

इस हफ्ते की शुरुआत फिल्म 'हैलो चार्ली' के ट्रेलर लॉन्च के साथ हुई। जिसके बाद अब इस फिल्म का एक सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है। एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'हैलो चार्ली' से जोश और उत्साह से भरा गाना 'वन टू वन टू' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में चार्ली (आदर जैन का किरदार) और टोटो (गोरिल्ला) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी गहरी दोस्ती की झलक देखने मिल रही है। गाने का डांस देखकर आप भी लोटपोट हुए बिना नहीं रह पाएंगे। देखिए ये वीडियो।

Corona Vaccine लगवाने के बाद भी परेश रावल हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

अबतक मिल चुके हैं 50 लाख व्यूज

यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अभी इसे रिलीज हुए 18 घंटे हुए हैं और इसे अब तक 49 लाख 92 हजार यानी तकरीबन 50 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने को वायु ने लिखा और नक्श अजीज ने आवाज दी है, जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। वहीं इसके कम्पोजर तनिष्क बागची ने हैं। 

गोरिल्ला के डांस मूव्स हैं मस्त

इस गाने में आदर जैन और टोटो को दिखाया गया है, जो आपको बेहतरीन शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आएंगे। इस सॉन्ग की जबर्दस्त एनर्जी और बेहतरीन धुन आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी और आपको एक नई ताजगी का एहसास होगा। 

'स्टार' कहे जाने पर राजकुमार राव ने ली चुटकी, कहा - मुझे राज नाम अच्छा लगता है

'हैलो चार्ली' फिल्म की कहानी

'हैलो चार्ली' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें छोटे से शहर का एक भोला-भाला नौजवान (चार्ली) एक गोरिल्ले (टोटो) को मुंबई से दीव तक ले जाता है। इस सफर के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं, जिनके बारे में चार्ली ने सोचा भी नहीं था। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल रोलर-कोस्टर राइड की तरह है, जिसमें कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शकों को बेहद मजा आएगा। 

कार्तिक आर्यन ने शेयर की 'कोरोना सेल्फी', बोले - मेरा लॉकडाउन हुआ, तुम्हारा नाइट कर्फ्यू तो हो!

9 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म 

पंकज सारस्वत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हैलो चार्ली' के प्रोड्यूसर एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अ़ख्तर हैं, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 9 अप्रैल, 2021 को दुनिया के 240 देशों में सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर आयोजित होगा। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

क्या प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की किसी फिल्म में आएंगी नजर? फैन के सवाल का आया है जवाब

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ SC ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत की बहन की याचिका

'शाबाश मिठू' के लिए जमकर नेट प्रेक्टिस कर रही हैं तापसी पन्नू, फैंस के बीच शेयर की सेशन की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन