1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Shankara Re Shankara Song out: अजय देवगन की फिल्म 'ताना जी' का पहला गाना हुआ रिलीज

Shankara Re Shankara Song out: अजय देवगन की फिल्म 'ताना जी' का पहला गाना हुआ रिलीज

 Published : Dec 03, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 12:16 pm IST

अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला गाना शंकरा रे शंकरा रिलीज हो गया है।

tanhaji the unsung warrior first song out- India TV Hindi
तानाजी द अनसंग वॉरियर का पहला गाना हुआ रिलीज।

अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। तानाजी के पहले गाने 'शंकरा रे शंकरा' में अजय देवगन वॉरियर लुक में नजर आ रहे हैं।

शंकरा रे शंकरा गाने को मेहुल व्यास ने गाया और कंपोज किया है। इस गाने के लिरिक्स अनिल वर्मा ने लिखे हैं।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- डंके की चोट पर बजेगा एक ही नारा। शंकरा रे शंकरा गाना रिलीज।

आपको बता दें तानाजी द अनसंग वॉरियर में अजय के साथ सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर और पद्ममिनी कोल्हापुरी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह मल्टी स्टारर फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन