1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कोरोना वायरस: इंडिया टीवी के जरिए सिंगर अल्का याग्निक ने जनता को दिया सुरीला संदेश, बढ़ाया हौसला

कोरोना वायरस: इंडिया टीवी के जरिए सिंगर अल्का याग्निक ने जनता को दिया सुरीला संदेश, बढ़ाया हौसला

 Published : Mar 30, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 12:51 pm IST

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

alka yagnik live with india tv- India TV Hindi
सिंगर अल्का याग्निक ने फैंस को दी सुरक्षित रहने की सलाह

कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी से घर पर रहने की अपील की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक ने इंडिया टीवी के जरिए दर्शकों को धैर्य रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

अल्का याग्निक ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि 'मैं सुरक्षित हूं और अगर आप भी सही रहना चाहते हैं तो घर पर रहें। अगर आप पूरे दिन का रुटीन बना लें तो समय आसानी से कट जाता है। मैं एक्सरसाइज, प्राणायम और रियाज करती हूं। सुडोकू गेम खेलती हूं। बेटी के साथ बात करती हूं। न्यूज लगातार देखते हैं। इस वक्त सबसे बड़ी बात ये है कि हम सुरक्षित रहें।' 

अल्का याग्निक ने पीएम मोदी और सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो जनता की सुरक्षा कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करती हूं कि वो नियमों का पालन करें। हमारा घर बड़ा है, सुविधाएं हैं, हालांकि कुछ लोगों के पास ये सब कुछ नहीं है, लेकिन अगर थोड़ा संयम बरते तो इस स्थिति से निकला जा सकता है। सिंगर ने डॉक्टर्स, नर्स, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मचारी करने वालों को सैल्यूट भी किया। 

खुद के गाने कम सुनती हैं अल्का याग्निक

अल्का याग्निक ने एक मजेदार बात भी बताई कि वो खुद का गाना कम ही सुनती हैं, क्योंकि अगर वो खुद का गाना सुनती हैं तो उन्हें कई कमियां निकाल देती हैं। वो लता मंगेशकर, किशोर दा और मेहंदी हसन के गाने ज्यादा सुनती हैं। 

अल्का याग्निक ने 'परदेसी परदेसी', 'कहो ना प्यार है' गाना भी गाया। हालांकि, इन्होंने इसे मॉडिफाई करके कोरोना वायरस से जोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने अपने गानों से जनता को सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन