1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Ashiqui Mein Teri 2.0: हिमेश रेशमिया और रानू मंडल की आवाज़ में 'आशिकी में तेरी 2.0' सॉन्ग हुआ रिलीज

Ashiqui Mein Teri 2.0: हिमेश रेशमिया और रानू मंडल की आवाज़ में 'आशिकी में तेरी 2.0' सॉन्ग हुआ रिलीज

 Published : Nov 14, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 06:23 pm IST

रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि तीन गाने गाए हैं। इनमें 'तेरी मेरी कहानी', 'आदत' और 'आशिकी में तेरी' गाना शामिल है।

Ashiqui Mein Teri 2.0 Song Out- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल की आवाज में 'आशिकी में तेरी 2.0' सॉन्ग हुआ रिलीज

मुंबई: साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' का हिट सॉन्ग 'आशिकी में तेरी' अब हिमेश रेशमिया और रानू मंडल की आवाज़ में रिलीज हो गया है। इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं और पसंद कर रहे हैं। 

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' मूवी का है। हिमेश एक बार फिर इस गाने में पुराने कैप वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' पर कपिल शर्मा का मजाकिया रिएक्शन, अक्षय बोले 'कमाल कर दिया शर्मा जी'

बता दें कि रानू मंडल पहले रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वो रातोंरात मशहूर हो गईं। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्मों में गाने का मौका दिया। रानू के साथ उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं।

रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि तीन गाने गाए हैं। इनमें 'तेरी मेरी कहानी', 'आदत' और 'आशिकी में तेरी' गाना शामिल है। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन