1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शोहरत पाने से पहले सड़क पर इस तरह गाती थीं रानू मंडल, क्या देखा है ये Video?

शोहरत पाने से पहले सड़क पर इस तरह गाती थीं रानू मंडल, क्या देखा है ये Video?

 Published : Sep 19, 2019 11:15 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:17 am IST

रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था। उनकी सुरीली आवाज के लोग कायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया।

Ranu Mondal- India TV Hindi
Ranu Mondal

मुंबई: लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा..' गाकर रातोंरात मशहूर हुईं कोलकाता की रानू मंडल (Ranu Mondal) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका वीडियो वायरल हुआ। हर कोई उनकी आवाज का कायल हो गया। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी मूवी में गाने का मौका दिया और अब उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस बीच रानू को लेकर कई खबरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर गाना गाती दिखाई दे रही हैं।

रानू के इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह उस वक्त का वीडियो है, जब वह गाना गाकर अपना पेट पालती थीं। रानू 'भूलेगा दिल, जिस दिन तुम्हें, वो दिन जिंदगी का आखिरी दिन होगा' गाना गा रही हैं। 

हिमेश रेशमिया के साथ काम करने के बाद अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रानू मंडल जल्द ही मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ भी नज़र आ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, कुमार सानू ने कहा है कि अगर उन्हें रानू मंडल के साथ गाने का मौका मिलता है तो वह उसे गंवाना नहीं चाहेंगे। उनका कहना है कि अगर नए सिंगर्स अच्छा काम करते हैं तो उन्हें पहचान जरूर मिलेगी।  

Also Read:

IIFA Awards 2019 Winners List: बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर... पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

IIFA 2019: सलमान खान के साथ सई मांजरेकर ने ली एंट्री, Dabangg 3 से करेंगी डेब्यू

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन