1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बाबुल सुप्रियो ने जारी किया फेस्टिव सॉन्ग 'तेरा शुक्र शुक्र'

बाबुल सुप्रियो ने जारी किया फेस्टिव सॉन्ग 'तेरा शुक्र शुक्र'

 Published : Oct 25, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 11:33 pm IST

बाबुल सुप्रियो ने रविवार को दशहरा के मौके पर अपना नया गीत जारी किया है, जो प्रेम, विश्वास और भक्ति की बात करता है।

babul supriyo- India TV Hindi
बाबुल सुप्रियो Image Source : TWITTER/@SUPRIYOBABUL

मुंबई: मशहूर  सिंगर बाबुल सुप्रियो ने रविवार को दशहरा के मौके पर अपना नया गाना जारी किया है, जो प्रेम, विश्वास और भक्ति की बात करता है। गाने का टाइटल 'तेरा शुक्र शुक्र' है, जिसे बाबुल ने गाया है। अनु मलिक ने संगीत दिया है और समीर अनजान ने लिखा है।

बाबुल इस पर कहते हैं, "मुझे गीत के बोल, म्यूजिक और वीडियो में समाई सादगी पसंद आई है। इसी के चलते मैंने गीत के साथ अपना एक जुड़ाव महसूस किया। जब मैं अपने आंखें बंद करता हूं, तो ईश्वर के प्रति 'शुक्रिया' के भाव ही व्यक्त करती है और इसमें अधिक दिखावे की भी जरूरत नहीं पड़ती है।"

वह आगे कहते हैं, "गायन मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहा है और यह ईश्वर की ओर से दिया गया एक नायाब तोहफा है, लेकिन मैं न तो ज्यादा धार्मिक इंसान हूं और न ही मुझे बहुत ज्यादा भजन वगैरह गाने का अनुभव रहा है इसलिए जीवन रूपी इस उपहार के लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करने के माध्यम के रूप में इस गीत को गाना मेरे लिए बेहद खास है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन