1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बादशाह-जैकलीन का सुपरहिट गाना 'गेंदा फूल' अब गुजराती में हुआ रिलीज

बादशाह-जैकलीन का सुपरहिट गाना 'गेंदा फूल' अब गुजराती में हुआ रिलीज

 Published : May 29, 2020 06:43 pm IST,  Updated : May 29, 2020 08:05 pm IST

लोगों की मांग को देखते हुए बादशाह अपने हिट सॉन्ग 'गेंदा फूल' के गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं।

बादशाह-जैकलीन का...- India TV Hindi
बादशाह-जैकलीन का सुपरहिट गाना 'गेंदा फूल' अब गुजराती में हुआ रिलीज Image Source : SCREENGRAB

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'गेंदा फूल' गाना रिलीज किया। गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया। अब लोगों की मांग को देखते हुए अपने हिट सॉन्ग 'गेंदा फूल' के गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं। भूमि त्रिवेदी ने बादशाह के साथ मिलकर इस गाने को गाया है।

बादशाह ने कहा, "मैं बेहद आभारी हूं कि 'गेंदा फूल' को इस तरह की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है, प्रशंसकों व फॉलोअर्स द्वारा हमसे निरंतर इसके गुजराती संस्करण को बनाने को लेकर पूछा जा रहा था। मुझे गुजरात की संस्कृति, यहां का खाना और खासकर यहां की बोली बेहद पसंद है, तो अब हम बेहद प्रतिभाशाली भूमि के साथ इसके गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं। मुझे इस पर श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार है।"

बादशाह और भूमि ने साथ में मिलकर इसे लिखा है। गाने के इस वीडियो में भी जैकलीन फर्नांडीज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन