1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Bazaar song: हिमांशी खुराना-युवराज हंस के नए गाने में दिखा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का दर्द

Bazaar song: हिमांशी खुराना-युवराज हंस के नए गाने में दिखा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का दर्द

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Jul 01, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 10:29 pm IST

हिमांशी खुराना का नया गाना बाजार रिलीज हो गया है। गाने में हिमांशी के साथ युवराज हंस नजर आ रहे हैं।

Bazaar song, himanshi khurana- India TV Hindi
Bazaar song Image Source : HIMANSHI KHURANA- TWITTER

मुंबई: 'बिग बॉस' फेम मॉडल-अभिनेत्री हिमांशी खुराना और पंजाबी अभिनेता युवराज हंस का नया गाना रिलीज हो गया है। पंजाबी गायक अफसाना खान के गाने 'बाजार' में दोनों सितारे नजर आ रहे हैं। इस गाने को गोल्ड बॉय ने कंपोज किया है और अबीर ने इसे लिखा है। अफसाना ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। इस वीडियो को अंत तक देखना वाकई अद्भुत रहा।"

हिमांशी ने कहा, "गाना अपने आप में एक जर्नी है और हमें इसमें शूटिंग करके बहुत मजा आया। युवराज हंस के साथ काम करना काफी मजेदार था। आशा है कि दर्शक इसे खूब प्यार देंगे।"

युवराज को भी गीत और कंपोजिशन पंसद आया।

गाने में हिमांशी बेहद प्यारी लग रही हैं। इसमें उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है। इसके बाद हिमांशी क्या करती है वो आपको हैरान कर देगा। देखिए गाना-

आसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा, कहा- कभी उन्हें भी हिमांशी का बॉयफ्रेंड कहिए

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना फैन्स की पसंदीदा जोड़ियों में से हैं। बिग बॉस के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वहीं दोनों को प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों जोड़ियां हिट हो गईं और साथ में दोनों ने गाने भी किये। लेकिन हिमांशी खुराना को हर बार आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड के तौर पर पुकारा जाना पसंद नहीं है। उनका मानना है कि उनकी खुद की भी पहचान है। हाल ही में हिमांशी ने सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक पोर्टल पर गुस्सा जाहिर किया है जिन्होंने हिमांशी को आसिम का बॉयफ्रेंड कहा था।

Pics: हिमांशी खुराना के बाद अब इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे आसिम रियाज, सामने आई तस्वीरें

हिमांशी ने ट्विटर पर लिखा- हमेशा आसिम रियाज की  गर्लफ्रेंड क्यों...हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं... मुझे पता है इसमें कुछ गलत नहीं है, और मुझे इस बात का गर्व भी है, लेकिन महिलाओं भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उनकी खुद की पर्सनैलिटी है। वो भी स्ट्रगल करती हैं, हमेशा आदमी ही क्यों?

इसके बाद हिमांशी ने एक और ट्वीट करके बताया कि उनके और आसिम के बीच सब ठीक है। इसे गलत मत समझिएगा।

himanshi khurana twitter
Image Source : HIMANSHI KHURANA TWITTERhimanshi khurana twitter

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन