1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा, कहा- कभी उन्हें भी हिमांशी का बॉयफ्रेंड कहिए

आसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा, कहा- कभी उन्हें भी हिमांशी का बॉयफ्रेंड कहिए

 Published : Jul 01, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 10:30 pm IST

हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा है कि मेरी खुद की पर्सनैलिटी भी है।

आसिम की गर्लफ्रेंड...- India TV Hindi
आसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा Image Source : INSTAGRAM- ASIM RIAZ

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना फैन्स की पसंदीदा जोड़ियों में से हैं। बिग बॉस के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वहीं दोनों को प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों जोड़ियां हिट हो गईं और साथ में दोनों ने गाने भी किये। लेकिन हिमांशी खुराना को हर बार आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड के तौर पर पुकारा जाना पसंद नहीं है। उनका मानना है कि उनकी खुद की भी पहचान है। हाल ही में हिमांशी ने सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक पोर्टल पर गुस्सा जाहिर किया है जिन्होंने हिमांशी को आसिम का बॉयफ्रेंड कहा था।

Related Stories

Pics: हिमांशी खुराना के बाद अब इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे आसिम रियाज, सामने आई तस्वीरें

हिमांशी ने ट्विटर पर लिखा- हमेशा आसिम रियाज की  गर्लफ्रेंड क्यों...हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं... मुझे पता है इसमें कुछ गलत नहीं है, और मुझे इस बात का गर्व भी है, लेकिन महिलाओं भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उनकी खुद की पर्सनैलिटी है। वो भी स्ट्रगल करती हैं, हमेशा आदमी ही क्यों?

himanshi
Image Source : TWITTERआसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा

इसके बाद हिमांशी ने एक और ट्वीट करके बताया कि उनके और आसिम के बीच सब ठीक है। इसे गलत मत समझिएगा।

himanshi khurana twitter
Image Source : HIMANSHI KHURANA TWITTERहिमांशी खुराना का ट्वीट

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग

आज ही रिलीज हुआ है हिमांशी का नया गाना

हिमांशी खुराना का आज नया गाना रिलीज हुआ है, इसमें वो युवराज हंस के साथ नजर आ रही हैं। यह गाना काफी इमोशनल कर देने वाला है, जिसमें प्यार में मिले धोखे की कहानी है। हिमांशी ने गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है। गाने का नाम है बाजार।

गाने में हिमांशी दुल्हन के रूप में बेहद प्यारी लग रही हैं। इसमें उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है। इसके बाद हिमांशी क्या करती है वो आपको हैरान कर देगा। देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन