1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. करण मेहरा और इहाना ढिल्लन का रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' हुआ रिलीज

करण मेहरा और इहाना ढिल्लन का रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' हुआ रिलीज

 Published : Nov 17, 2020 07:15 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 11:34 am IST

मशहूर गायक जुबिन नौटियाल का रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' रिलीज हो गया है। जिसमें अभिनेता करण मेहरा और इहाना ढिल्लन ने अभिनय किया है। रोमांटिक गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है।

करण मेहरा और इहाना ढिल्लन रोमांटिक सॉन्ग  'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' हुआ रिलीज- India TV Hindi
करण मेहरा और इहाना ढिल्लन रोमांटिक सॉन्ग  'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM/REALKARANMEHRA

 मशहूर गायक जुबिन नौटियाल का रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा'  रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता करण मेहरा और इहाना ढिल्लन ने अभिनय किया है। रोमांटिक गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है।

नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित ये गाना प्यार, उलझाव और भवनाओं से भरा हुआ है। 

सॉन्ग में करन संग अपने कमेंस्ट्री को लेकर इहाना ने कहा, "करण पूरी तरह से सज्जन स्वभाव के हैं। हमने जिस केमिस्ट्री को ऑन-स्क्रीन बनाया वह ऑन द स्पॉट और नेचुरल था। हालांकि हमने पहली बार साथ में काम किया है। हम दोनों इस दौरान अच्छे दोस्त भी बन गए हैं और थोड़े से समय में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।"

करण मेहरा का कहना है, "यह गाना लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं की जर्नी में ले जाता है।  जो प्यार में होने के दौरान गुजरता है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन