1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. चर्चा में हैं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और सिंगर मीका सिंह, लॉकडाउन में यूं बिता रहे हैं वक्त, देखें नई तस्वीरें

चर्चा में हैं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और सिंगर मीका सिंह, लॉकडाउन में यूं बिता रहे हैं वक्त, देखें नई तस्वीरें

 Published : Apr 13, 2020 10:27 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:55 am IST

चाहत खन्ना और मीका सिंह जल्द ही एक गाने में साथ नज़र आने वाले हैं।

chahatt khanna mika singh - India TV Hindi
मीका सिंह और चाहत खन्ना Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना इन दिनों चर्चा में हैं। लॉकडाउन के दौरान साथ में रहने और फोटोज पोस्ट करने के चलते फैंस उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच चाहत ने इंस्टाग्राम पर और भी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों डिनर करते दिखाई दे रहे हैं। 

चाहत खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले डिनर की फोटो शेयर की, जो उन्होंने खास तौर पर मीका सिंह के लिए बनाया था। इसके बाद दोनों साथ में डिनर करते दिखाई दिए। चाहत ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें मीका नज़र आ रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'बड़े अच्छे लगते हो।'

chahatt khanna mika singh
चाहत ने मीका के लिए बनाया डिनर

chahatt khanna mika singh
साथ में डिनर करते नज़र आए मीका और चाहत

chahatt khanna mika singh
चाहत खन्ना ने शेयर किया स्टेटस

मीका और चाहत की फोटोज पर लोगों का ध्यान तब गया, जब उन्होंने फोटोज में #क्वारेंटाइनलव लिखा। 

बता दें कि मीका और चाहत एक गाने में साथ नज़र आने वाले है, जिसका नाम क्वारेंटाइन लव है। चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और मीका पड़ोसी हैं तो उन्होंने घर के अंदर ही गाना शूट करने का सोचा। एक्ट्रेस को शायद लगता है कि यह डेटिंग की अफवाह उनके गाने को प्रमोट करने में सफल रहीं।

निजी जिंदगी की बात करें तो चाहत खन्ना की दो बार शादी हुई है। पहली 2006 में भारत नरसिंहानी से हुई थी। यह शादी एक साल ही टिक पाई। उसके बाद फरहान मिर्जा से 2013 में शादी की। जिसके बाद वह 2018 में उनसे अलग हो गईं। चाहत की दो जुड़वा बेटियां जौहर मिर्जा और अमायरा मिर्जा हैं।

वहीं, मीका सिंह ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। कई विवादों से भी उनका नाम जुड़ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन