1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. दर्शन रावल का रोमांटिक गाना 'सारी की सारी 2.0' हुआ रिलीज

दर्शन रावल का रोमांटिक गाना 'सारी की सारी 2.0' हुआ रिलीज

 Published : Apr 28, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 02:58 pm IST

सिंगर दर्शन रावल का नया गाना 'सारी की सारी 2.0' रिलीज हो गया है। दर्शन के साथ यह गाना असीस कौर ने गाया है।

darshan raval- India TV Hindi
दर्शन रावल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल एक और गाना लेकर आ गए हैं। बीते महीने उनका भुला दूंगा गाना रिलीज हुआ था। यह गाना ऑडियन्स को बहुत पसंद आया है। भुला दूंगा गाना शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला पर फिल्माया गया था। अब वह सारी की सारी गाने का नया वर्जन लेकर आए हैं। इस गाने में फीमेल आवाज असीस कौर ने दी है। 

दर्शन रावल ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से गीत से प्यार करता हूं और यह मेरे बहुत करीब है। लोग अभी भी ट्रैक को पसंद करते हैं और मुझे लगा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों के लिए इसे फिर से बनाना चाहिए।"

उन्होंने, "हमने अतिरिक्त गीतों के साथ-साथ एक महिला स्वर, असीस कौर को भी जोड़ा है जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। यह एक प्रेम गीत है जो सीमाओं को पार करता है और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को काफी पसंद आएगा।"

'सारी की सारी' 2.0 गीत को इंडी म्यूजिक लेबल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन