1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Garmi Teaser out: नोरा फतेही और वरुण धवन ने 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के नए गाने से बढ़ाया तापमान

Garmi Teaser out: नोरा फतेही और वरुण धवन ने 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के नए गाने से बढ़ाया तापमान

 Published : Dec 25, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 05:42 pm IST

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Garmi Teaser out- India TV Hindi
Garmi Teaser out

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी साल 2020 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में किलर डांस सीक्वेंस और मुकाबला जैसे गाने हैं। मुकाबला तो हाल ही में रिलीज हुआ और छा गया। लोगों को ये रिक्रिएशन खूब पसंद आ रहा है।

स्ट्रीट डांसर का अब एक नया गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर आज रिलीज हुआ, जिसका टाइटल है गर्मी। यह टीजर आज रिलीज हुआ है पूरा गाना कल 26 दिसंबर को रिलीज होगा।

वरुण धवन ने ये टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है-

20 सेकंड का ये टीजर इतना हॉट है कि टीजर की शुरुआत में चेतावनी भी दी जाती है। यह गाना नोरा फतेही और वरुण धवन पर फिल्माया गया है। नोरा रेड टॉप और खुले कर्ली बालों में कयामत ढा रही हैं। दूसरी तरफ वरुण भी किसी से कम नहीं लग रहे हैं। देखिए टीजर-

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन, नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन