1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गिप्पी ग्रेवाल का नया गाना 'मी एंड यू' हुआ रिलीज

गिप्पी ग्रेवाल का नया गाना 'मी एंड यू' हुआ रिलीज

 Published : May 31, 2020 04:45 pm IST,  Updated : May 31, 2020 04:45 pm IST

 'मी एंड यू' में गिप्पी और 'सुफना' फेम तानिया हैं, वही इस गाने की वीडियो की शूटिंग कनाडा और भारत में हुई है।

गिप्पी ग्रेवाल का नया गाना  'मी एंड यू' हुआ रिलीज- India TV Hindi
गिप्पी ग्रेवाल का नया गाना  'मी एंड यू' हुआ रिलीज Image Source : GIPPY GREWAL INSTAGRAM

मुंबई: अपने गाने 'नाच नाच' से प्रशंसकों को लुभाने के बाद पंजाबी गायक ग्रेवाल अब एक नया ट्रैक लेकर आए हैं, जिसका शीर्षक है 'मी एंड यू'। 'मी एंड यू' में गिप्पी और 'सुफना' फेम तानिया हैं, वही इस गाने की वीडियो की शूटिंग कनाडा और भारत में हुई है।

गाने को लेकर गिप्पी ने कहा, "मैंने काफी वक्त से सेड, रोमांटिक गीत नहीं किया है। इस गाने में पंजाबी लोक तत्व है। हम चाहते थे कि जब दर्शक इसे सुने तो उन्हें पंजाबी संगीत से परिचित होने का एहसास हो।"

उन्होंने आगे कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मेलोडी, गीत और संगीत वीडियो सब कुछ सही रहे और कुछ ऐसा हो जिसे दर्शक एक दशक बाद भी याद रखेंगे।"

इसका लेखन हैप्पी राइकोटी ने किया है। यह एक रोमांटिक गाना है और से टी-सीरीज प्रस्तुत कर रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन