मुंबई: मशहूर सिंगर गुरु रंधावा अपने गानों को लेकर बहुत मशहूर हैं, साल 2012 से गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत की और कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करने के अलावा सिंगर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाना गाया है। हाल ही में गुरु रंधावा ने एक गाने की शूटिंग कश्मीर में की थी, कश्मीर में शूट करना जितना मजेदार था उतना ही मुश्किल था। इसकी जानकारी खुद गुरु रंधावा ने अपने एक ट्वीट से दी है। गुरु ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी नाक से खून बह रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा है- माइनस 9 डिग्री में शूट करना बेहद कठिन था, लेकिन आगे बढ़ने का एक ही रास्ता है और वो है कड़ी मेहनत। हमने कश्मीर में बहुत अच्छी शूटिंग की जो जल्द ही आपके सामने होगा।
Related Stories
हाल ही में गुरु रंधावा तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 15 किलो वजन घटा लिया था। इस बारे में बात करते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि उनके लिए साल 2020 बदलाव का साल रहा। गुरु ने कहा कि उम्मीद करता हूं इस बदलाव को मैं साल 2021 में भी बरकरार रख पाऊं।
'पवित्र रिश्ता' एक्टर करणवीर मेहरा ने गर्लफ्रेंड निधि संग दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप की शादी, देखिए तस्वीरें
गुरु रंधावा का पोस्ट
गुरु रंधावा के नए वीडियो में अल्ट्रा-ग्लैम अवतार में नजर आईं मृणाल ठाकुर
गुरु रंधावा ने फिल्म हिंदी मीडियम, सिमरन, सोनू के टीटू की स्वीटी, तुम्हारी सुलू, साहो, बधाई हो, दिल जंगली और अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरमजोत सिंह रंधावा है जिसे बदलकर उन्होंने अपना नाम गुरु रंधावा कर लिया।