1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरु रंधावा की 'मिस्ट्री गर्ल' का हुआ खुलासा, सिंगर के साथ कोई और नहीं बल्कि ये...

गुरु रंधावा की 'मिस्ट्री गर्ल' का हुआ खुलासा, सिंगर के साथ कोई और नहीं बल्कि ये...

 Published : Jan 08, 2021 10:17 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:17 am IST

गुरु रंधावा ने मिस्ट्री गर्ल के साथ एक फोटो शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी।

sanjana sanghi is guru randhawa mystery girl - India TV Hindi
जानिए कौन है गुरु रंधावा की मिस्ट्री गर्ल  Image Source : INSTAGRAM: GURURANDHAWA

मशहूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि, अब सिंगर ने खुद इस मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया है और इंस्टाग्राम पर इस लड़की के साथ नई फोटो शेयर की है। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करने की वजह का भी जिक्र किया है। 

गुरु रंधावा के साथ जो मिस्ट्री गर्ल नज़र आई थी, वो और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी हैं। संजना ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से डेब्यू किया था। 

मुंबई नाइटक्लब रेड मामले में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने जारी किया बयान, बोले- 'गहरा अफसोस है'

सिंगर ने संजना संग फोटो शेयर करने की वजह का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो नए साल पर नया गाना रिलीज करने वाले हैं, जिसमें संजना नज़र आएंगी। रंधावा के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। 

'दिल बेचारा' के बाद इस मूवी में दिखाई देंगी संजना

बता दें कि संजना 'दिल बेचारा' के बाद आदित्य रॉय कपूर के साथ 'ओम: द बैटल विदिन' में दिखाई देंगी। इस मूवी को कपिल वर्मा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के सह निर्माता अहमद खान हैं। फिल्म की शूटिंग भारत के तीन शहरों और एक अंतर्राष्ट्रीय स्थान पर की जाएगी। निर्माताओं को अगले साल मार्च तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।

'दिल बेचारा' एक्ट्रेस संजना सांघी की नई फिल्म का ऐलान, आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नज़र

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- "संजना सांघी को आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट साइन किया गया है.. ओम: द बैटल विदिन में.. डायरेक्टर कपिल वर्मा.. ज़ी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान द्वारा निर्मित।"

गुरु रंधावा की बात करें तो वो 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू' जैसे गाने गा चुके हैं, जो कि यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन