1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरु रंधावा के नए वीडियो में अल्ट्रा-ग्लैम अवतार में नजर आईं मृणाल ठाकुर

गुरु रंधावा के नए वीडियो में अल्ट्रा-ग्लैम अवतार में नजर आईं मृणाल ठाकुर

 Published : Jan 12, 2021 05:58 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 05:58 pm IST

मृणाल को वीडियो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था, जिसकी शूटिंग एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर दो दिन तक हुई। वीडियो में वह एक अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी, जिस रूप में उन्हें अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है।mr

mrunal thakur- India TV Hindi
गुरु रंधावा के नए वीडियो में अल्ट्रा-ग्लैम अवतार में नजर आईं मृणाल ठाकुर Image Source : INSTA- MRUNAL THAKUR

मुंबई: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को गुरु रंधावा के अगले म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा, जिसमें वह एक अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली हैं। इस पर अधिक जानकारियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा है, "फाइनल ट्रैक अभी मिक्सिंग के प्रॉसेस पर है। मृणाल को वीडियो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था, जिसकी शूटिंग एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर दो दिन तक हुई। वीडियो में वह एक अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी, जिस रूप में उन्हें अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पूरे होने पर हिना खान ने कहा- गर्व है अक्षरा का रोल निभाया

मृणाल ने हाल ही में कुछ नामचीन फैशन डिजाइनरों के लिए रैम्प पर वॉक किया है। वीडियो में बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली मृणाल इसे और भी दिलकश बना देंगी।"

गौहर खान को शादी के बाद नहीं मिली एक भी छुट्टियां, लगातार कर रही हैं शूटिंग

इस गाने का शीर्षक 'अभी ना छोड़ो मुझे' है, जिसे गुरु रंधावा ने गाया है और वह वीडियो में भी शामिल रहे हैं। वीडियो को कश्मीर में दो दिन तक फिल्माया गया है। इसे अगले महीने रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन