1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lakme Fashion Week 2020: फैशन शो के आखिरी दिन आथिया शेट्टी स्टनिंग लुक में आईं नजर, देखें तस्वीरें

Lakme Fashion Week 2020: फैशन शो के आखिरी दिन आथिया शेट्टी स्टनिंग लुक में आईं नजर, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2020 07:37 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 07:37 am IST

लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी अपने जलवे बिखेरती नजर आई। इसके साथ ही मृणाल ठाकुर भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं।

Lakme Fashion Week 2020: आखिरी दिन आथिया शेट्टी स्टनिंग लुक में आईं नजर, देखें तस्वीरें- India TV Hindi
Lakme Fashion Week 2020: आखिरी दिन आथिया शेट्टी स्टनिंग लुक में आईं नजर, देखें तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/ATHIYASHETTY

लैक्मे फैशन वीक इस साल कोरोना के कारण डिजिटल रूप में था।  जिसमें फेमस डिजाइनर्स ने अपने-अपने कलेक्शन पेश किए। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं। लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने जलवे बिखेरती नजर आई। 

अथिया शेट्टी फैशन डिजाइनर आएशा राव के कलेक्शन को पेश किया। आथिया के लुक की बात करें तो उन्होंने महरूम कलर का एंब्राइड्री किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना। इस लहंगा-चोली में ऑस्ट्रेलिया के कई फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। जिसमें  बैंक्सिअस, गमनीट, ओरिएंटल पॉपपीज़, इमलीलोस, पर्सिमोन और मैडोना लिली आदि शामिल है। इस लुक में आथिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रूसी की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें केला और सेब का सिरका का यूज, कुछ ही दिनों में देखें कमाल

इस लुक के साथ अथिया ने बिल्कुल लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक कैरी की। इसके साथ की खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन रखकर अपने लुक को पूरा किया। 

अथिया शेट्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी रैंप में जलवे बिखेरती नजर आई। उन्होंने फैशन डिजाइनर साक्षी और किन्नी के अलावा रिमझिम दादू के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनीं। 

फैशन डिजाइनर साक्षी और किन्नी कलेक्शन में से मृणाल ग्रीन कलर का थाी स्लिट फ्रिल स्कर्ट के साथ स्टाइलिश मल्टीकलर शर्ट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने हेयर टाइट कलर के हेयर स्टाइल बनाई। इसके साथ स्मोकी आइज मैट लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बना ये सीरम, दूसरे दिन ही पाएं कमाल का निखार

वहीं रिमझिम दादू के कलेक्शन में से मृणाल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर ब्लू कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना। इसका ब्लाउज ऑफ शोल्डर था। इसके साथ ही खूबसूरत लहंगे में हैवी इंब्राइड्री की गई है। 

इस लुक के साथ मृणाल से मिनिमल मेकअप, स्मोकी आइज के साथ मैट लिपस्टिक कैरी की है। इसके साथ ही हैवी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल