1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है एमी विर्क का नया गाना 'हाय वे', क्या आपने देखा?

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है एमी विर्क का नया गाना 'हाय वे', क्या आपने देखा?

 Published : Dec 17, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 06:46 pm IST

गायक-अभिनेता एमी विर्क का कहना है कि उनका हालिया गाना 'हाय वे' निस्वार्थ प्रेम के बारे में है।

एमी विर्क का नया गाना...- India TV Hindi
एमी विर्क का नया गाना 'हाय वे'

मुंबई: गायक-अभिनेता एमी विर्क का कहना है कि उनका हालिया गाना 'हाय वे' निस्वार्थ प्रेम के बारे में है। उन्होंने कहा, "'हाय वे' मेरे लिए खास है क्योंकि यह निस्वार्थ प्रेम के बारे में है। यह गीत कुछ इस प्रकार है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप उस इंसान के लिए कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं।"

एमी ने आगे यह भी कहा, "'हाय वे' किसी से प्यार करने और उसे जाने देने के बारे में है। जैसा कि एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा है कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे खुला छोड़ दें। अगर वह वापस आता है/आती है, तो वह आपका है और अगर नहीं तो वह कभी आपका था ही नहीं। यह गाना इस भावना को दर्शाता है।"

इस गाने को राज फतेहपुर ने लिखा है और सनी विर्क ने इसे संगीत दिया है। इसे अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी की म्यूजिक कंपनी जेजस्ट म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन