1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Har Funn Maula Out: रिलीज हुआ आमिर खान और एली अवराम का नया गाना, यहां देखें

Har Funn Maula Out: रिलीज हुआ आमिर खान और एली अवराम का नया गाना, यहां देखें

 Published : Mar 10, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 01:29 pm IST

आमिर खान और एली अवराम का नया वीडियो सॉन्ग 'हर फन मौला' रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग को फिल्म 'कोई जाने ना' के लिए जारी किया गया है।

aamir khan, Elli AvrRam - India TV Hindi
आमिर खान और एली अवराम Image Source : YOUTUBE/T-SERIES

सुपरस्टार आमिर खान और एली अवराम का नया वीडियो सॉन्ग 'हर फन मौला' रिलीज हो गया है। 'हर फन मौला' टाइटल से वीडियो सॉन्ग को फिल्म 'कोई जाने ना' के लिए जारी किया गया है। गाने के लिए ऐली ने पांच दिनों के लिए शूटिंग की थी वहीं अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर आमिर खान ने भी इस गाने को अपना वक्त दिया था। इस वीडियो सॉन्ग में आमिर और एली की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। एली अपने डांसिंग परफॉर्मेंस से सभी को चौंका रही हैं। 

देखें वीडियो

आमिर ने खुद डिजाइन किया अपना लुक 

बता दें आमिर खान ने इस सॉन्ग में अपना लुक खुद डिजाइन किया था। उन्होंने कूल और कैजुअल हिप्स्टर वाइब के साथ एक लुक डिजाइन किया। इस गाने की शूटिंग के दौरान वो काफी मस्ती भरे मूड में नज़र आए। इसकी शूटिंग के लिए आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' के शेड्यूल से ब्रेक लेकर जयपुर गए थे। 

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, "आमिर को अपने हर प्रोजेक्ट में अपना खुद का एलिमेंट जोड़ने के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने गाने का प्लॉट पॉइंट और उद्देश्य समझा, तो उन्होंने खुद इस चिल-कैजुअल, हिप्स्टर लुक का सुझाव दिया, जो स्टैंडआउट करेगा।" सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने उसी को रिफाइन किया और अपने दोस्त-निर्देशक अमीन हाजी के साथ इस पर चर्चा की। अमीन हाजी ने इसके लिए अभिनेता और उनकी परफेक्शनिस्ट विजन पर पूरी तरह से भरोसा किया और बिना किसी दो राय के इसके लिए हामी भर दी।"

आमिर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है और अभिनेता अब अपना सारा ध्यान इस पर लगा रहे हैं, ताकि इसे दर्शकों के लिए समय पर तैयार किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन