1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Indian Idol 11: नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी के बारे में किया ये जोक, देखिए वीडियो

Indian Idol 11: नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी के बारे में किया ये जोक, देखिए वीडियो

 Published : Dec 18, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 11:19 pm IST

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Indian Idol 11- India TV Hindi
Indian Idol 11

इंडियन आइडल 11 कई सारे कारणों की वजह से चर्चा में है। हाल ही में इस शो में शादी स्पेशल शो शूट हुआ। इस दौरान जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया इंडियन ड्रेस पहने नजर आए। मजा तब आया जब हिमेश रेशमिया ने नेहा की एक इंस्टा स्टोरी के वीडियो में कहा कि नेहा कक्कड़ की शादी है आज। नेहा ने भी कहा- हां आज मेरी शादी है। 

नेहा ने इस दौरान लहंगा पहना था, और एक प्यारा सा गजरा भी लगाया था। इसके अलावा लाइट ज्वैलरी और हल्का सा मेकअप नेहा के लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 

नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा तो टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टिकटॉकर भी हैं। टिकटॉक ने 2019 के टिकटॉकर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें नेहा कक्कड़ नंबर 1 पर हैं।

बात करें नेहा की पर्सनल लाइफ की तो नेहा और हिमांश एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन नेहा और हिमांश का रिश्ता खराब मोड़ पर खत्म हुआ जिसके बाद नेहा खुदकुशी करना चाहती थीं और डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन