मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की जज हैं और काफी इमोशनल भी हैं। कई बार आपने नेहा को परफॉर्मेंस के बाद आंसू बहाते देखा होगा। हाल ही में फिर कुछ ऐसा हुआ कि नेहा कक्कड़ अपने आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा कक्कड़ का एक स्टेटमेंट चर्चा में है जो उन्होंने इंडियन आइडल 11 के इस वीकेंड वाले एपिसोड में कहा है। नेहा ने बताया कि कैसे वो ब्रेकअप के बाद बिल्कुल टूट गई थीं।
Related Stories
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पहले अपने रिलेशनशिप और फिर बाद में ब्रेकअप लेकर खूब चर्चा में रहे। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट करके अपना दर्द बयां किया था। नेहा ने यह भी कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं। अब इंडियन आइडल के शनिवार वाले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट अस्मत से बात करते हुए नेहा ने खुलासा किया कि अभी वो अच्छा वक्त बिता रही हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो बुरी तरह से टूटी हुई थीं। नेहा ने कहा कि वो एक समय में नहीं जीना चाहती थीं क्योंकि वो महसूस करने लगी थीं कि जिंदगी उनके साथ अनफेयर है। उन्होंने बताया कि वो मर जाना चाहती थीं।
नेहा ने बाद में खुद को संभाला और अपने करियर में खुद को आगे बढ़ाने में लग गईं। ब्रेकअप के बाद उनका गाया गाना- इसमें तेरा घाटा खूब चर्चा में था।