1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टिकटॉक पर 2019 में चला जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू

टिकटॉक पर 2019 में चला जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू

 Published : Dec 18, 2019 08:50 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 08:50 pm IST

जैकलीन 95 लाख फॉलोअर्स के साथ सेलेब्रिटीज लिस्ट में पहले स्थान पर रहीं। संगीत कलाकारों की सूची में 1.25 करोड़ फालोअर्स के साथ नेहा कक्कड़ पहले स्थान पर रहीं।

टिकटॉक पर जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू- India TV Hindi
टिकटॉक पर जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज का जलवा इस पूरे साल शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक पर बरकरार रहा। इस एप ने मंगलवार को अपने हैशटैगटिकटॉकरिवाइंड2019 कैम्पेन के एक हिस्से के रूप में शीर्ष 50 विषय सामग्री और वीडियो ट्रेंड्स को जारी किया।

जैकलीन 95 लाख फॉलोअर्स के साथ सेलेब्रिटीज लिस्ट में पहले स्थान पर रहीं। उनके बाद रितेश देशमुख (68 लाख फॉओलर्स), कपिल शर्मा (22 लाख फॉओलर्स), माधुरी दीक्षित नेने (12 लाख फॉओलर्स) और डीजे ब्रावो (15 लाख फॉओलर्स) के भी नाम क्रमश: इस सूची में शामिल हैं।

शीर्ष पांच संगीत कलाकारों की सूची में 1.25 करोड़ फालोअर्स के साथ नेहा कक्कड़ पहले स्थान पर रहीं। गुरु रंधावा 58 लाख फॉलोअर्स, टॉनी कक्कड़ 41 लाख, मिलिंद गाबा और अर्जुन कानूनगो 31 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन