1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. म्यूजिक वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज की दिखेगी शानदार केमिस्ट्री, वायरल हुई तस्वीरें

म्यूजिक वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज की दिखेगी शानदार केमिस्ट्री, वायरल हुई तस्वीरें

 Published : Mar 04, 2020 12:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 12:20 pm IST

बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

jacqueline fernandez and asim riaz- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज

बिग बॉस 13 फाइनलिस्ट आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। वह बिग बॉस में लोगों में फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थे। बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल कर चुके आसिम अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जैकलीन और आसिम दोनों ने ही अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फोटोज में जैकलीन लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं आसिम व्हाइट सूट पहने हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा- आसिम प्लीज ज्यादा हंसा करो। स्माइल तुम पर अच्छी लगती है। जल्द ही आ रहे हैं।

आसिम ने भी जैकलीन फर्नांडिस के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- सेट पर दूसरे दिन। बहुत ज्यादा एक्साइटिड हूं। गानां जल्द ही रिलीज हो।

इस म्यूजिक को राधिका राव और विनय सपरु डायरेक्ट और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन