1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Pal Pal Dil Ke Pass: सनी देओल के बेटे करण की फिल्म का पहला गाना Ho Jaa Awara रिलीज

Pal Pal Dil Ke Pass: सनी देओल के बेटे करण की फिल्म का पहला गाना Ho Jaa Awara रिलीज

 Published : Aug 20, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 02:06 pm IST

बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल के दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आज इस फिल्म का पहला गाना हो जा अवारा रिलीज किया गया है।

Pal Pal Dil Ke Pass- India TV Hindi
Pal Pal Dil Ke Pass

बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल के दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आज इस फिल्म का पहला गाना हो जा अवारा रिलीज किया गया है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है लेकिन फिल्म का पहला गाना 'हो जा अवारा' रिलीज कर दिया गया है। सनी ने इस गाने को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस फिल्म में करण देओल के अपोजिट सहर बांबा को कास्ट किया गया है। फिल्म का गाना 'हो जा अवारा' की बात करें तो इस गाने को सुनने के बाद आप ये अंदाजा तो लगा सकते हैं कि यह एक रोमांटिक फिल्म है।

हालांकि फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म के पोस्टर, टीजर को देख आप आप इतना तो अनुमान लगा सकते हैं कि यह लव स्टोरी होगी। कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर सनी देओल ने को शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म का पहला गाना 'हो जा आवारा' 20 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

इस गाने को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है कि इसे खुद सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म को देओल के होम प्रोडक्शन्स के तले बनी है। फिल्म रिलीज से पहले ही करण देओल काफी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें:

मशहूर संगीतकार खैय्याम का 92 साल की उम्र में निधन, 'हीर-रांझा' से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

अक्षय कुमार के बाद अब एकता कपूर लेकर आईं 'मिशन मंगल' पर वेब सीरीज, कहा- 'मैं गर्वित हूं...'

आर्टिकल 370 पर बोलीं एकता कपूर, कहा- 'एक देश, एक कानून की आवश्यकता पूरे राष्ट्र को है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन