1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर देख इमोशनल हुए सनी देओल, बीते दिनों को यूं किया याद

बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर देख इमोशनल हुए सनी देओल, बीते दिनों को यूं किया याद

 Edited By: IANS
 Published : Aug 05, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 08:03 pm IST

सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे 'पल पल दिल के पास' मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

sunny deol son karan debut in bollywood- India TV Hindi
sunny deol son karan debut in bollywood

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर व राजनेता सनी देओल का कहना है कि बेटे करण को बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी करते देखना उनके लिए भावुक करने वाला पल है। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र के बेटे सनी ने साल 1983 में 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब सनी के बेटे करण 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने की तैयारी में है।

सनी द्वारा निर्देशित 'पल पल दिल के पास' का टीजर सोमवार को जारी हुआ है। इस पर सनी ने कहा, "बेटे को बड़े पर्दे पर डेब्यू करते देखना मेरे लिए काफी भावुक कर देने वाला पल है।"

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

सनी ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसे सराहेंगे और जिस तरह से कई सालों तक उन्होंने मुझ पर प्यार बरसाया उसी तरह करण पर भी प्यार बरसाएंगे।"

करण के साथ सहर बांबा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन