सुहागिन महिलाओं ने आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। हिंदू धर्म में इसका बहुत अधिक महत्व है। यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। बॉलीवुड में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम तक' और 'बागबान' तक ऐसी अनगिनत मूवीज हैं, जिनमें स्टार्स को करवा चौथ का व्रत रखते और इसकी अहमियत के बारे में बताते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं, करवा पर मशहूर गाने भी बने हैं, जिनके बिना ये व्रत अधूरा-सा लगता है।
सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की मूवी 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' बेहद पॉपुलर है।
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'घर आजा परदेसी' को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं।
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर स्टारर मूवी 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'बोले चूड़ियां' भी करवा चौथ पर काफी सुना जाता है।
यहां देखिए और भी गानें:
संपादक की पसंद