1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेपोटिज्म पर अब कुमार सानू ने रखी अपनी राय, कहा ये हर जगह है लेकिन बॉलीवुड में...

नेपोटिज्म पर अब कुमार सानू ने रखी अपनी राय, कहा ये हर जगह है लेकिन बॉलीवुड में...

 Published : Jun 24, 2020 09:17 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 09:17 pm IST

''कौन किसको बनाएगा, कौन किसको इस इंडस्ट्री से निकाल देगा यह तय करना फिल्म बनाने वाले या ऊपर के लोग तय नहीं कर सकते, ये आपके हाथ में है। सभी कलाकारों को आप ही बनाते हैं।"

कुमार सानू, सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
नेपोटिज्म पर अब कुमार सानू ने रखी अपनी राय Image Source : INSTAGRAM/KUMAR SANU

मुंबई: संगीत जगत में अपनी काबिलियत के दम पर अपनी जगह बनाने वाले पार्श्व गायक कुमार सानू ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बाकी जगहों की तुलना में बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद कहीं अधिक मौजूद है। इंस्टाग्राम में साझा किए गए एक वीडियो में इस दिग्गज गायक ने कहा, "मुझे अभी तक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह ने सुसाइड कर लिया। मुझे जहां तक सुनने को मिला वह एक बहुत ही पॉजिटिव इंसान थे, एक बेहतरीन एक्टर थे और बेहद दयालु थे। बहुत कम समय में उन्होंने इतना अच्छा काम किया। बहुत सारी हिट फिल्में दीं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अच्छी जगह बना ली थी। बिहार से आए हुए ऐसे कितने प्रतिभाओं को हमारी इंडस्ट्री ने देखा जैसे शत्रुघ्न साब, मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, उदित नारायण जी हैं और आखिर में सुशांत सिंह राजपूत।"

सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट: कैसे हुई एक्टर की मौत? डॉक्टरों ने बताया कारण

सानू आगे कहते हैं, "उम्र में वह मेरे बच्चे की तरह हैं और इस छोटी उम्र में वो बहुत ही अच्छा काम किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मन अभी भी कह रहा है कि काश सुशांत ने ऐसा कदम नहीं उठाया नहीं होता। सुशांत सिंह के निधन से एक अलग ही क्रांति अभी दिखाई दे रहा है। नेपोटिज्म हर जगह है, हमारे बॉलीवुड में थोड़ा ज्यादा है। ये आप हैं, जो हमें बनाते हैं। कौन किसको बनाएगा, कौन किसको इस इंडस्ट्री से निकाल देगा यह तय करना फिल्म बनाने वाले या ऊपर के लोग तय नहीं कर सकते, ये आपके हाथ में है। सभी कलाकारों को आप ही बनाते हैं।"

अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी 'हाफ गर्लफ्रेंड', चेतन भगत का पुराना ट्वीट वायरल

नवागंतुक कलाकारों को उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, "बम्बई आते ही पहले आप कोई जॉब पकड़ लो, उसके बाद आप संघर्ष करो। ऐसा मैंने भी किया है। इससे आपको रहने-खाने की फिक्र नहीं रहेगी। इससे आपको किसी के सामने झूकना नहीं पड़ेगा। आप अपना टैलेंट फिर भरपूर दिखा पाएंगे। उम्मीद करता हूं कि सुशांत सिंह की वजह से आने वाली पीढ़ी को समान काम मिलें और यह मैं कहूंगा कि वह मर कर भी अमर हो गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन