1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कोरोना संकट में लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 7 लाख रुपये

कोरोना संकट में लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 7 लाख रुपये

 Written By: PTI
 Published : May 02, 2021 08:32 am IST,  Updated : May 02, 2021 08:32 am IST

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महान गायिका को उनकी इस भावना के लिए धन्यवाद दिया है।

lata mangeshkar donates rs 7 lakh for covid19- India TV Hindi
कोरोना संकट में लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 7 लाख रुपये  Image Source : INSTAGRAM/GANESHS99433010

सुर सम्राज्ञी व भारत रत्न लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र में कोविड-19 संबंधी कार्यों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ)में सात लाख रुपये का दान दिया है। अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महान गायिका को उनकी इस भावना के लिए धन्यवाद दिया है और राज्य के लोगों से भी प्रदेश सरकार के राहत कार्यों में मदद करने की अपील की है।

बयान में कहा गया, ‘‘सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लता मंगेशकर ने सात लाख रुपये का योगदान दिया है। अधिक से अधिक लोग इस उद्देश्य के लिए आगे आएं और योगदान दें।’’ बयान में कोविड-19 से जुड़े कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए बैंक खाते की भी जानकारी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन