1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मनोज मुंतशिर ने 'वैलेंटाइन डे' पर फैंस को दिया तोहफा, लॉन्च किया प्यार भरा गाना 'खलिश'

मनोज मुंतशिर ने 'वैलेंटाइन डे' पर फैंस को दिया तोहफा, लॉन्च किया प्यार भरा गाना 'खलिश'

 Published : Feb 14, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 09:09 pm IST

मनोज मुंतशिर ने इस 'वैलेंटाइन डे' पर अपने चाहने वालों के लिए नया गाना 'खलिश' लॉन्च किया है।

Manoj muntashir launches new song khalish on valentine day - India TV Hindi
Manoj muntashir launches new song khalish on valentine day  Image Source : YOU TUBE

शब्दों के जादूगर और कलम के बाहुबली मनोज मुंतशिर इस 'वैलेंटाइन डे' पर अपने चाहने वालों के लिए नया गाना लेकर आए हैं। गाने का नाम 'खलिश' है जिसने आते ही धूम मचा दी है। मनोज मुंतशिर के चाहने वालों के लिए गाना डबल खुशी लेकर आया है। मनोज मुंतशिर ने ना सिर्फ ये गाना लिखा बल्कि वो इस गाने में बतौर एक्टर भी नजर आ रहे हैं। मनोज मुंतशिर ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। 

Video: नेहा कक्कड़ ने ऑडिशन के वक्त कही थी ये बात, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

इस गाने को राहुल मिश्रा ने कंपोज किया है और इसे अपनी आवाज दी है। जबकि गाने को लवेश नागर ने डायरेक्ट किया है। राहुल इससे पहले 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने को कंपोज कर चुके हैं। खास बात है कि इसके लिरिक्स भी मनोज मुंतशिर ने ही लिखे थे। वहीं इस गाने को नीलम मुंतशिर ने प्रोड्यूस किया है। 

अनुराग शुक्ला ने इस गाने में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया है। अनुराग इससे पहले 'बाहुबली : बिफोर दि बिगनिंग' वेबसीरीज में बतौर डायलॉग डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज लिखे हैं। 

'खलिश' गाने के बारे में बात करते हुए मनोज कहते हैं कि ये गाना एक तरफावाली प्यार की फीलिंग को दर्शाता है। उन्होंने कहा-' खलिश उस चुभन की कहानी है, जो हम सबके दिल में कहीं न कहीं रहती है, एक तरफा मोहब्बत बड़ी प्योर चीज है, इसमें किसी की कंसेंट की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा मानता हूं कि जब तक मोहब्बत किसी के जीवन में खलल नहीं पैदा कर रही है, तब तक आप अपने अकेले के दम पर प्यार कर सकते हैं, तो ये गीत इसी एकतरफा वाली फीलिंग को सेलिब्रेट करता है।'  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन