1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. म्यूजिक कंपोजर मीत बदर्स के पिता एस. गुलजार का निधन

म्यूजिक कंपोजर मीत बदर्स के पिता एस. गुलजार का निधन

 Published : Feb 06, 2020 11:01 am IST,  Updated : Feb 06, 2020 12:24 pm IST

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस.गुलजार चंद्रोके का बुधवार शाम मुंबई में निधन हो गया।

Meet brother- India TV Hindi
Meet brother

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस.गुलजार चंद्रोके का बुधवार शाम मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें जो उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। बुधवार शाम 8 बजे कार्डिएक अरेस्ट आया जिसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया। मीत ब्रदर्स के पिता का अंतिम संस्कार आज ओशिवारा क्रिमेशन सेंटर में किया जाएगा। 

गुलजार सिंह चंद्रोके का शरीर रिपोर्ट लिखे जाने तक कोकिलाबेन अस्पताल में था। उनकी निधन की खबर सुनते ही परिवार के सदस्य व करीबी रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। 

राहुल देव 'ऑपरेशन परिंदे' में नए लुक में दिखेंगे, 28 फरवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म

मीत बदर्स की बात करें तो इन दोनों का वास्तविक नाम मनमीन सिंह और हरमीत सिंह है। दोनों ने पहले म्यूजिक डायरेक्टर के तौर में शुरुआत की थी। लेकि बाद में धीरे-धीरे सिंगिंग के क्षेत्र में आ गए। जहां पर इन्होंने अंजन भट्टाचार्य के साथ मिलकर मीत ब्रोज अंजन नाम से काम शुरू किया था। लेकिन बाद में किसी वजह से इन्हें अलग होना पड़ा। जिसके बाद मनदीप और हरदीप ने मिलकर एक अपना स्टूडियो शुरू किया। इस जोड़ी ने अबी तक कई हिट गाने दिए है। 

मीत ब्रदर्स की जोड़ी के अब तक बेबी डॉल, पिंक लिप्स, हैंगओवर, पार्टी तो बनती है और चिट्टियां कलाइयां जैसे कई गाने हिट हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन