1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मोनाली ठाकुर ने नए गाने के वीडियो में अपने पति को रखने की वजह का किया खुलासा

मोनाली ठाकुर ने नए गाने के वीडियो में अपने पति को रखने की वजह का किया खुलासा

 Published : Jun 14, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 12:56 pm IST

"ईमानदारी से कहूं तो माइक इस संगीत वीडियो के लिए मेरी पसंद नहीं था। हमने इसके लिए जर्मनी से एक मॉडल के साथ कॉन्ट्रेक्ट भी कर लिया था।"

मोनाली ठाकुर ने नए...- India TV Hindi
मोनाली ठाकुर ने नए गाने के वीडियो में अपने पति को रखने की वजह का किया खुलासा Image Source : TWITTER

मुंबई: प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपने नए म्यूजिक वीडियो, 'दिल का फितूर' में अपने पति माईक रिक्टर की कास्टिंग के पीछे की कहानी साझा की है। मोनाली ने स्विट्जरलैंड से बताया, "ईमानदारी से कहूं तो माइक इस संगीत वीडियो के लिए मेरी पसंद नहीं था। हमने इसके लिए जर्मनी से एक मॉडल के साथ कॉन्ट्रेक्ट भी कर लिया था।"

फिर कहानी में एक मोड़ आया। मोनाली ने आगे कहा, "चूंकि हम मॉडल के आमने-सामने नहीं मिले थे। हमारे डीओपी शिराज भट्टाचार्य ने सोचा कि मॉडल के साथ मेरी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगेगी या नहीं। तो, आखिरी क्षण में उन्होंने मुझसे पूछा, 'तुम माइक को क्यों नहीं ले लेती?' मैंने सोचा, 'यह एक बुरा विचार नहीं है और पैसे भी बचेंगे।' मैंने माइक से कहा और वो तैयार हो गया।"

सिंगर मोनाली ठाकुर ने 2017 में बॉयफ्रेंड से चुपचाप कर ली थी शादी, 3 साल बाद किया खुलासा

गीत कौशिक और गुड्डू ने कंपोज किया है, जबकि इसे लिखा श्लोक लाल ने है। वीडियो आल्प्स में शूट किया गया है। गायिका के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई प्रेम कहानी उसकी वास्तविकता के करीब है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन