1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मेरी मां: सोनू सूद को डेडिकेटेड सॉन्ग का टीजर रिलीज, कल सामने आएगा पूरा गाना

मेरी मां: सोनू सूद को डेडिकेटेड सॉन्ग का टीजर रिलीज, कल सामने आएगा पूरा गाना

 Published : Jun 12, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 10:57 pm IST

राहुल जैन का गाया और कंपोज किया गाना 'मेरी मां' कल यानी कि 13 जून को रिलीज होगा। 

राहुल जैन ने सोनू सूद...- India TV Hindi
राहुल जैन ने सोनू सूद को डेडीकेट कर बनाया गाना Image Source : INSTAGRAM/RAHULJAINOFFICIALL

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की कोशिश में लंबे समय से लगे हैं। अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा चुके सोनू सूद की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस बीच सिंगर और कंपोजर राहुल जैन ने सोनू सूद को डेडिकेट करते हुए एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मेरी मां नाम के इस गाने का टीजर भी आज रिलीज हो गया है। यह सोनू सूद को ट्रिब्यूट है क्योंकि वो पूरी लगन और डेडिकेशन के साथ ना जाने कितनी मांओं को उनके बेटे से मिलवाकर परिवार फिर से एक कर रहे हैं।

राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए निदा फाजली की पंक्तियों लिखी- 'मैं रोया परदेस में भीगा मां का प्यार... दुख ने दुख से बात की, बिन चिट्ठी बिन तार'

सोनू सूद एक बार फिर प्रवासियों के लिए बने मसीहा, यूपी के 2000 प्रवासी मजदूरों को ट्रेन के जरिए भेजा घर

राहुल आगे लिखते हैं- लौटा जो घर को मैं तो ममता उसकी मुस्कुराई, मेरी मां की दुवाएं मुझे वापस घर ले आईं। यह गाना सोनू सूद की पहल हैशटैग घर भेजो को डेडीकेटड है, साथ ही उन भारतीयों कको इस कठिन समय में इस मुश्किल घड़ी में एख दूसरे के लिए खड़े हैं। गाना क रिलीज होगा, जिसके सिंगर और कंपोजर हैं राहुल जैन। लिरिक्स हैं वंदना खंडेलवाल के।

राहुल जैन का गाया और कंपोज किया गाना कल यानी कि 13 जून को रिलीज होगा। 

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे शख्स को वाराणसी पहुंचाने का किया वादा, पत्नी के निधन के बाद देना चाहता है अंतिम विदाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन