1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नंदिता दास ने ओड़िया कंपोजर शांतनु महापात्रा के निधन पर शोक जताया

नंदिता दास ने ओड़िया कंपोजर शांतनु महापात्रा के निधन पर शोक जताया

 Edited By: IANS
 Published : Dec 30, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 10:05 pm IST

शांतनु महापात्रा का मंगलवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे, वह तीव्र नमोनिया और बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। 

 नंदिता दास- India TV Hindi
शांतनु महापात्रा Image Source : TWITTER/@ACHYUTA_SAMANTA

मुंबई: फिल्म निर्मात्री व अभिनेत्री नंदिता दास ने बुधवार को प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि उनके जैसे अद्भुत कलाकार इस दुनिया से चले गए। अभिनेत्री ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, "एक और बड़ी क्षति। हम दोनों एक ही शहर बारीपदा से हैं। गायन, कहानियों और गर्मजोशी भरी कई शाम उनके संग बीतीं। देश के अद्भुत कलाकार बिन बताए दुनिया छोड़कर चले गए। संगीत निर्देशक शांतनु महापात्र अब नहीं रहे।"

शांतनु महापात्रा का मंगलवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे, वह तीव्र नमोनिया और बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। दिवंगत संगीतकार लगभग 60 वर्षो से ओडिया संगीत उद्योग में काम किया, वह कंपोजर के रूप में ओडिया संगीत के क्षेत्र में अपने श्रेय देने के मामले में पहले स्थान पर हैं।

मोहपात्रा ने लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मन्ना डे, उषा मंगेशकर, सुरेश वाडेकर, अनुराधा पौडवाल, उषा उथुप और कविता कृष्णमूर्ति सहित कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ भी काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन