1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल साथ में गाएंगे एक और गाना

नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल साथ में गाएंगे एक और गाना

 Published : Oct 03, 2020 12:10 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 12:10 am IST

गाने को पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार और रोहित सुचांती पर फिल्माया जाएगा।

NEHA KAKKAR DARSHAN RAWAL- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल जैसे कलाकार साथ में मिलकर एक नई गीत को अपनी आवाज देंगे, जिसका शीर्षक 'तेरी आंखों में' है। गाने को पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार और रोहित सुचांती पर फिल्माया जाएगा।

इस खबर को अपने प्रशंसकों साथ साझा करते हुए दर्शन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक तूफानी रात में एक लड़के और लड़की की आपस में मुलाकात होती है और प्यार की कहानी शुरू होती है। हैशटैगतेरीआंखोंमें आ रहा है।"

सुहाना खान ने रंग की वजह से उन्हें ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

इसे 7 अक्टूबर जारी किया जाएगा। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब दर्शन और नेहा किसी गीत के लिए साथ आए हैं। ये दोनों पिछले साल आई फिल्म 'मेड इन चाइना' के गीत 'ओढ़नी' को साथ में मिलकर गा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन