1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'खाली-पीली' का नया गाना 'तहस-नहस' हुआ रिलीज, अनन्या-ईशान ने जमाया रंग

'खाली-पीली' का नया गाना 'तहस-नहस' हुआ रिलीज, अनन्या-ईशान ने जमाया रंग

 Published : Sep 15, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 04:34 pm IST

 ईशान खट्टर और अनन्या पांडे फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर शामिल हैं और दर्शकों को पहली बार दोनों की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी।

khaali peeli , tehas nehas- India TV Hindi
'खाली-पीली' का नया गाना 'तहस-नहस' हुआ रिलीज Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मुंबई: फिल्म 'खाली-पीली' के निर्माताओं ने इसके टाइटल ट्रैक 'तहस नहस' को रिलीज कर दिया है। यह एक रोमांटिक गाना है और इसे एक गैरेज में शूट किया गया है, जिसमें अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की जोड़ी खूब रंग जमाते नजर आ रहे हैं। गाने को विशाल-शेखर की सुपरहिट जोड़ी ने कम्पोज किया है और शेखर राजवानी और प्रकृति कक्कड़ ने इसे गाया है।

अपकमिंग हिंदी रोमांटिक फिल्म 'खाली-पीली' के ट्रेलर को अब तक 8.4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर शामिल हैं और दर्शकों को पहली बार दोनों की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी।

'खाली-पीली' बचपन के दो प्रेमियों पूजा और ब्लैकी की कहानी है, जो किसी वजह से अलग हो जाते हैं, लेकिन वक्त उन्हें एक बार फिर मिलाता है। फिल्म 'चेस और एस्केप' की कहानी पर आधारित है, जो निश्चित रूप से दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी।

फिल्म के निर्देशक मकबूल खान हैं और अली अब्बास जफर और हिमांशु मेहरा ने इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी मकबूल खान की है, जिसे यश केसरवानी और सीमा अग्रवाल ने लिखी है।

ईशान और अनन्या के अलावा, फिल्म में जयदीप अहलावत और सतीश कौशिक प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर, 2020 को जी के नए प्लेटफार्म जी प्लेक्स पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन