1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया, पूछा ये सवाल

बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया, पूछा ये सवाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2020 06:47 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 06:47 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, स्वरा भास्कर, उर्मिला मांतोडकर, मीरा चोपड़ा, पायल घोष और कुछ अन्य लोगों ने भी इस घटना पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

nikita tomar murder sona mohapatra reaction- India TV Hindi
सोना महापात्रा  Image Source : TWITTER

गायिका सोना महापात्रा ने हरियाणा में एक कॉलेज की छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या करने की चौंकाने वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तौसीफ उसे महीनों से परेशान कर रहा था, जिसे उसने गोली मार दी और निकिता ने दम तोड़ दिया। 

इस पर सोना ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया, "हर कोई जो महिलाओं से 'ऐसी प्रक्रिया का पालन करने' के लिए कहता रहता है, 'पुलिस में शिकायत दर्ज कराओ', उन्हें शर्मिंदा करो, कृपया नोट कर लीजिए। निकिता तोमर ने वह सब किया। क्या इससे उसे मदद मिली?"

सिंगर सोना महापात्रा ने कहा- बॉलीवुड ने दो दशकों में हिंदी फिल्मों के गाने के स्तर को गिराया है

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, स्वरा भास्कर, उर्मिला मांतोडकर, मीरा चोपड़ा, पायल घोष और कुछ अन्य लोगों ने भी इस घटना पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

अभिनेता रणवीर शौरी और गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन