अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी बॉलीवुड में अपनी जर्नी 2014 में फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ़ सुन्दरबन्स’ से शुरू की थी । लेकिन नोरा को पहचान मिली थी सत्यमेव जयते के गाने दिलबर दिलबर से। इस गाने ने नोरा की जिंदगी बदल दी और नोरा सुपरहिट हो गईं। नोरा की दीवानगी उनके फैंस में इतनी है कि इन्स्टाग्राम पर अब उनके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। नोरा ने इस मौके पर यादें ताजा की और दिलबर सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा " आज ही के दिन मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी थी जब 4 जुलाई को दिलबर सॉन्ग रिलीज हुआ था और में दिलबर गर्ल बनी , पूरा वर्ल्ड जग गया मुझे नोटिस किया इसके बाद जो हुआ वो इतिहास हो गया। यह दिन मेरे लिए बहुत खास है और यह सॉन्ग भी। मैने जैसे चाहा था वैसे फैनडम मिला, मैने एक ब्रांड बनाया है जो लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। मैं धन्य और कृतज्ञ हूँ #happydilbargirlday
Related Stories
हाल ही में एक ख़ास वीडियो शेयर करते हुए लिखा था 2018 में, बैंगलोर में हुए मिस इंडिया अवार्ड्स का वीडियो है, जहाँ उन्होंने अपनी डांस परफॉरमेंस के दौरान बेली डांस किया था। नोरा ने अपने सोलो डांस के लिए तैयारी नहीं की थी, ये ऑन द स्पॉट हुआ किया था , वो बस म्यूजिक महसूस कर रही थीं। नोरा ने कैप्शन में ये भी बताया कि उन्होंने गुड लक के लिए ‘दिलबर’ गाने में भी यही सेम आउटफिट पहनी थी।
नोरा को उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ देखा जाएगा।