मुंबई: कई लोगों में ऐसा टैलेंट छिपा होता है जिसे देखकर हम हैरान हुए बिना नहीं रह पाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वारयल हो रहा है, इस वीडियो को जिसने भी देखा हैरान हुए बिना नहीं रह पाया। वीडियो में एक पुलिसवाला बाल्टी बजाकर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की कव्वाली 'भर दो झोली मेरी' गाता नजर आ रहा है। वो जितना सुरीला गा रहे हैं उतना ही अच्छा बाल्टी से ढोल भी बजा रहे हैं।
Related Stories
इस वीडियो को गाने के मूल सिंगर अदनान सामी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। वीडियो के साथ अदनान सामी ने लिखा है- शानदार।
बता दें, अदनान सामी पाकिस्तानी सिंगर थे लेकिन बाद में उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली और भारत के नागरिक बन गए। अदनान सामी पहले अपने बढ़े हुए वजन के कारण जाने जाते थे बाद में अदनान सामी ने अपना वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया था।