1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रैपर रफ्तार ने बताया प्यार में आसानी से टूट जाया करता था दिल

रैपर रफ्तार ने बताया प्यार में आसानी से टूट जाया करता था दिल

 Published : Jun 28, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 07:48 pm IST

रफ्तार ने कहा, "अपने टीनएज में मैं काफी रोमांटिक था और प्यार में मेरा दिल भी बड़ी ही आसानी से टूट जाता था क्योंकि मैं दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेता था।"

रैपर रफ्तार ने बताया...- India TV Hindi
रैपर रफ्तार ने बताया प्यार में आसानी से टूट जाया करता था दिल Image Source : RAFTAR INSTAGRAM

मुंबई: रैपर रफ्तार का कहना है कि अपने टीनएज के दिनों में वह काफी रोमांटिक हुआ करते थे और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्यार में उनका दिल बड़ी आसानी से टूट जाता था। अपने बीते दिनों को याद करते हुए रफ्तार ने कहा, "अपने टीनएज में मैं काफी रोमांटिक था और प्यार में मेरा दिल भी बड़ी ही आसानी से टूट जाता था क्योंकि मैं दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेता था।"

उन्होंने कहा, "आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे महसूस होता है कि रोमांस के मामले में हम सभी परी कथाओं में यकीन करते हैं और आखिर में खुशी-खुशी जिंदगी बिताना चाहते हैं, लेकिन जब हम मुश्किल हालात से होकर गुजरते हैं, तब जाकर हमारा दृष्टिकोण बदलता है और चीजों को लेकर हमारे मायने बदलने लगते हैं।"

हाल ही में रफ्तार ने गायिका अकासा के साथ अपने नए गीत 'नइयो' को जारी किया है।

वूट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'गो फन योरसेल्फ' के एक एपिसोड में रफ्तार ने इन बातों का जिक्र किया।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन