1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. हनीमून पर लग्जरी गाड़ी में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ घूमने निकलीं नेहा कक्कड़, शेयर किया ये वीडियो

हनीमून पर लग्जरी गाड़ी में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ घूमने निकलीं नेहा कक्कड़, शेयर किया ये वीडियो

 Published : Nov 11, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 02:59 pm IST

रोहनप्रीत सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी नेहा कक्कड़ को लग्जरी पीली गाड़ी में घुमाते दिखाई दे रहे हैं।

neha kakkar honeymoon video- India TV Hindi
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ के साथ शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बाद अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ हनीमून मना रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कई वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। इस बीच रोहन ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी को लग्जरी पीली गाड़ी में घुमाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहनप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा है, "हमारे हनीमून पर पत्नी के साथ मेरा पहला #ExCalling रील। लव यू नेहा कक्कड़। #NehuPreet। इस पर नेहा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "बेबी, तुम्हारे साथ जिंदगी बहुत खूबसूरत है।"

हिमांश कोहली का नेहा कक्कड़ से माफी मांगने वाला फेक वीडियो हुआ वायरल, एक्टर का फूटा गुस्सा

बता दें कि हाल ही में रोहनप्रीत का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें वो अवनीत कौर के साथ नज़र आ रहे हैं। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति का गाना शेयर किया था।

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत इस वक्त दुबई में हैं और वहीं से लगातार सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके बाद दोनों का चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थीं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन