1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सैक्रीफाइस: लकी अली का नये म्यूजिक वीडियो में दिखा प्रवासी मजदूरों का दुख

सैक्रीफाइस: लकी अली का नये म्यूजिक वीडियो में दिखा प्रवासी मजदूरों का दुख

 Published : Jun 07, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:41 pm IST

साल 2010 में लकी संग लो की पहली मुलाकात हुई और बाद में चलकर दोनों ने कई गानों पर साथ काम किया और 'सैक्रीफाइस' उन्हीं में से एक है।

सैक्रीफाइस: लकी अली का...- India TV Hindi
सैक्रीफाइस: लकी अली का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज  Image Source : YOUTUBE

मुंबई: मशहूर गायक-गीतकार लकी अली ने 'सैक्रीफाइस' नामक एक नया म्यूजिक वीडियो जारी किया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह अभी के लिए एक गीत है। उनके कहने का अर्थ यह है कि वर्तमान समय के लिए यह गाना अनुकूल है। यह गाना लकी और लो राइडर्ज का सामूहिक प्रयास है, जो बेंगलुरु के एक हिप हॉप बैंड डांसहॉल के सदस्य हैं।

साल 2010 में लकी संग लो की पहली मुलाकात हुई और बाद में चलकर दोनों ने कई गानों पर साथ काम किया और 'सैक्रीफाइस' उन्हीं में से एक है। इसे रिकॉर्ड करने में उन्हें तीन साल लगे और अब ये दोनों मिलकर इसके वीडियो को रिलीज करने के लिए साथ आए हैं। लकी ने इस बारे में कहा, "इस गीत के बारे में मैं बस इतना ही कहूंगा कि यह खुद को खुद ही बयां करती है। वीडियो को समझ के साथ देखें।"

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, म्यूजिक वीडियो का लुक पोस्टर किया शेयर

वीडियो में प्रवासी मजूदरों को पैदल मीलों की दूरी तय करते और लॉकडाउन के दौरान उनके सामने आने वाली मुश्किलों को दिखाया गया है।

देखिए गाना-

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Watch: वाजिद खान ने इस एक्ट्रेस को बर्थडे पर दिया था सरप्राइज, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन